139वां कैंटन फेयर शुरू, खरीदारों ने चीन-निर्मित वस्तुओं की सराहना की

139वां कैंटन फेयर शुरू, खरीदारों ने चीन-निर्मित वस्तुओं की सराहना की

15 अप्रैल को 139वां चीन आयात-निर्यात वस्तु व्यापार मेला (कैंटन फेयर) क्वांगचो शहर में उद्घाटित हुआ,जहां शुरुआत के साथ ही भारी भीड़ उमड़ी और देश-विदेश के व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई।

इस बार मेले में प्रदर्शनी क्षेत्रों के विन्यास को और सुव्यवस्थित किया गया है तथा वैश्विक उद्योग के “नवीन, हरित और स्मार्ट” विकास रुझानों के अनुरूप विस्तार किया गया है। पहले से शामिल सेवा रोबोट, स्मार्ट जीवन, औद्योगिक स्वचालन और नई ऊर्जा वाहनों जैसे लोकप्रिय विषयों के अलावा, इस बार स्मार्ट पहनने योग्य उपकरण, प्रदर्शन प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता श्रेणी के ड्रोन तथा एकीकृत आवास एवं उद्यान सुविधाओं सहित 9 नए विशेष खंड जोड़े गए हैं। मेले के प्रथम चरण का कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 5.2 लाख वर्ग मीटर है, जिसमें 25 हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और लगभग 12 हजार प्रदर्शक कंपनियां ने भाग लिया हैं। यह चरण मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औद्योगिक विनिर्माण, प्रकाश एवं विद्युत, हार्डवेयर औजार तथा वाहन एवं द्विचक्री वाहन जैसे पाँच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है।

हांगचोउ से आए एक निर्यातक प्रदर्शक ने बताया,“हमारे उत्पाद मुख्यतः बाहरी गतिविधियों के शौकीनों और वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इनके प्रदर्शन, बैटरी क्षमता और अनुकूलता में व्यापक सुधार किया गया है, साथ ही कीमतें भी प्रतिस्पर्धी हैं। अब तक अमेरिका, ब्राज़ील, चिली और अर्जेंटीना सहित कई देशों के खरीदारों के साथ हमारी बातचीत हो चुकी है।

यह मेला 15 अप्रैल से 5 मई तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चरण क्रमशः “उन्नत विनिर्माण”, “गुणवत्तापूर्ण गृह-सज्जा” और “सुखद जीवन” विषयों पर आधारित होगा। इसके अलावा, कुल 54 प्रदर्शनी क्षेत्र और 179 विशेष उत्पाद खंड स्थापित किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि इस बार मेले का पैमाना पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक है।
(चित्र जन-दैनिक ऑनलाअन से है)