चीन के नजदीकी क्षेत्र में जापान की मिसाइल तैनाती क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए खतराः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)13:53:03 2026-04-16
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 15 अप्रैल को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि जापान द्वारा कथित प्रतिरक्षा और जवाबी प्रहार के बहाने चीन के नजदीकी क्षेत्र में मिसाइल तैनात करना क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए खतरा है। चीन जापान से सैन्यवाद के आक्रमण इतिहास का गहरा आत्म-निरीक्षण कर सैन्य व सुरक्षा क्षेत्र में अपने वादे का पालन कर सावधानी से बात या कार्रवाई करने का आग्रह करता है।
प्रवक्ता ने कहा कि जापानी सैन्यवादी शक्ति ने तत्काल युद्ध छेड़कर न सिर्फ विश्व के लिए भारी विपत्ति लायी, बल्कि जापानी जनता के लिए भी आपदा लायी है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जापान के फिर सैन्यीकरण तथा नयी किस्म वाले सैन्यवाद पर सतर्क रहकर इसकी डटकर रोक करनी चाहिए।