चीन ने सम्बंधित पक्षों से युद्ध विराम का पालन करने का आग्रह किया

(CRI)14:12:02 2026-04-15

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 14 अप्रैल को नियमित प्रेस वार्ता में मध्यपूर्व स्थिति के बारे में प्रश्नोत्तर में कहा कि सम्बंधित पक्षों द्वारा अंतरिम युद्ध विराम संपन्न करने के बाद अमेरिका सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है और नाकेबंदी की कार्रवाई कर रहा है। यह खतरनाक और गैर-जिम्मेदार है। चीन विभिन्न पक्षों से युद्ध विराम का पालन कर ठोस कदमों से क्षेत्रीय तनाव कम करने का आग्रह करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन के विचार में सिर्फ संपूर्ण युद्ध विराम पूरा किया जाए, तो मूल रूप से खाड़ी क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए शर्त तैयार की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन सैन्य साजो-सामान के निर्यात पर हमेशा सावधान और जिम्मेदार रुख अपनाता है और अपने निर्यात नियंत्रण कानून तथा अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों के अनुसार सख्त प्रबंधन व नियंत्रण करता है। चीन द्वारा ईरान को सैन्य समर्थन प्रदान करने की सम्बंधित रिपोर्ट सरासर गढ़ी गयी है। अगर अमेरिका इसे लेकर चीन के खिलाफ़ टैरिफ़ बढ़ाएगा, तो चीन निश्चय ही जवाब देगा।