होर्मुज़ स्ट्रेट सील करने की ट्रंप की बात पर चीन की प्रतिक्रिया
(CRI)13:52:24 2026-04-14

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 13 अप्रैल को नियमित प्रेस वार्ता में होर्मुज़ स्ट्रेट सील करने की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बात पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वस्तु और ऊर्जा व्यापार का मार्ग है। इस क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता और सुगमता बनाए रखना अंतरराष्ट्रीय समाज के समान हित में है।
उन्होंने आगे बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़रानी बाधित होने का स्रोत ईरान युद्ध है। इस सवाल के समाधान का रास्ता यथाशीघ्र ही युद्ध विराम करना है। विभिन्न पक्षों को ठंडे दिमाग और संयम के साथ काम करना चाहिए। चीन रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को तैयार है।