हथियारों के निर्यात के प्रति हमेशा से ही विवेकपूर्ण और जिम्मेदार रवैया अपनाता है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)13:50:51 2026-04-14
13 अप्रैल को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने चीन और ईरान के बीच सम्बंधों के बारे में सवाल का जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि चीन सैन्य निर्यात के प्रति हमेशा ही विवेकपूर्ण और ज़िम्मेदार रवैया अपनाता है और अपने निर्यात नियंत्रण कानूनों और विनियमों तथा अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप कड़े नियंत्रण लागू करता है। हम निराधार आरोपों और दुर्भावनापूर्ण सम्बंधों का विरोध करते हैं।