वांग यी ने पेइचिंग में यूएई राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत से मुलाकात की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 अप्रैल को चीन की राजधानी पेइचिंग में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत खलदून खलीफ़ा अल मुबारक से मुलाकात की। वे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद के साथ चीन की यात्रा पर आए थे।
वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-यूएई संबंध लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्राउन प्रिंस खालिद की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक आपसी विश्वास को और मजबूत करेगी तथा व्यावहारिक सहयोग को नई गति देगी।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन, यूएई की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और वैध अधिकारों व हितों की रक्षा में उसका समर्थन करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हित में नहीं है। चीन, मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
उधर, खलदून खलीफ़ा अल मुबारक ने क्राउन प्रिंस खालिद की मौजूदा चीन यात्रा के लिए किए गए सौहार्दपूर्ण और विचारशील प्रबंधों के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा यूएई और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाएगी।