चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 ख़रब 7 अरब युआन का निवेश पूरा किया

(CRI)13:51:09 2026-04-13

चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 ख़रब 7 अरब युआन का निवेश पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.1% की वृद्धि रही। देश भर में विभिन्न प्रकार की कुल 24,231 जल संरक्षण परियोजनाएं कार्यान्वित की गईं, जिनमें 8,348 नई परियोजनाएं शामिल हैं।

पहली तिमाही में, जल संरक्षण परियोजनाओं ने 6 लाख 70 हजार नौकरियां सृजित कीं, जिनमें 5 लाख 45 हजार ग्रामीण श्रमिक शामिल हैं; इन कर्मचारियों को कुल 9 अरब 10 करोड़ युआन का वेतन दिया गया। जल संरक्षण की पंद्रह प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से सात अधिक हैं और इनमें कुल 1 ख़रब 47 अरब 50 करोड़ युआन का निवेश किया गया है।

अगले चरण में जल संसाधन मंत्रालय बाढ़ और सूखे की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास करेगा, साथ ही आधुनिक जल नेटवर्क के निर्माण में तेजी लाएगा ताकि उच्च गुणवत्ता और मात्रा के साथ वार्षिक लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।