बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: वांग झीयी ने सिंधु को हराया, काओ फांगजी ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की
(CRI)14:31:40 2026-04-10

चीनी खिलाड़ी वांग झीयी। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
9 अप्रैल को निंगपो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में जारी 2026 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में महिला एकल के दो महत्वपूर्ण राउंड ऑफ़ 16 मुकाबलों में, वांग झीयी ने भारत की पी.वी. सिंधु को हराया, जबकि काओ फांगजी ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया की वर्दानी को मात दी।
मैच के बाद वांग झियी ने कहा, "मेरी प्रतिद्वंदी बहुत अनुभवी और मजबूत दिग्गज खिलाड़ी है।"
वांग झियी का अगला मुकाबला जापानी खिलाड़ी रिको गुंजी से होगा, जबकि काओ फांगजी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जापानी स्टार अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।