श्योंगआन नये क्षेत्र में बसंत की बहार : खिले फूल, लहराते जल ने रचा मनमोहक दृश्य
बसंत ऋतु के आगमन के साथ, चीन के हबेई प्रांत के श्योंगआन नये क्षेत्र में वसंत अपने चरम की ओर अग्रसर है और चारों ओर पुष्पों की रंग-बिरंगी छटा बिखेरती नजर आई। ऊँचाई से देखने पर, झीलों की आभा, आधुनिक इमारतें, उद्यान और रंग-बिरंगे पुष्पों का विस्तृत समुद्र आपस में मिलकर एक बहुरंगी चित्रपट का सृजन करते दिखाए दिए। युएरोंग पार्क में आड़ू, खुबानी और चंपा के फूल क्रमशः खिलते हुए विविध रंगों की छटा बिखेरते दिखाई दिए। वहीं, फूलों की कतारों के बीच छिपे प्राचीन शैली के मंडप परत-दर-परत उभरते बसंती सौंदर्य को रेखांकित करते हुए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते नजर आए। इसके अलावा, याननान तटबंध के किनारे की एक ओर विस्तृत जलराशि में लहराती हरित-नीली तरंगें पाइयांगतीयन (उत्तरी चीन का सबसे बड़ा मीठे पानी का झील-समूह) की “असीम जल-लहरों” की भव्यता का आभास कराती हुई, जल में प्रतिबिंबित फूलों की छवि समूचे क्षेत्र में जीवन्तता और नवजीवन से परिपूर्ण एक सजीव बसंती परिदृश्य प्रस्तुत करती हैं।
