जापान की सैन्य विस्तार की बुरी आकांक्षा का पर्दाफाश हुआ हैः चीनी रक्षा मंत्रालय

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 9 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ़्रेस आयोजित किया।
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 9 अप्रैल को एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में कहा कि जापान का तीव्र "सैन्यीकरण" अनियंत्रित होने की खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है, जिससे उसकी सैन्य विस्तार की बुरी आकांक्षा का पर्दाफाश हुआ है।
एक पत्रकार ने पूछा, "खबरों के अनुसार, जापानी रक्षा मंत्री ने 'शत्रु ठिकानों पर हमला करने की क्षमता' वाली लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती की घोषणा की है, और कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम स्पष्ट रूप से चीन को निशाना बनाकर उठाया गया है। इस पर आपकी क्या टिप्पणी है?"
चांग श्याओकांग ने कहा कि जापान का तीव्र "सैन्यीकरण" अनियंत्रित होने की खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है, जो "शांति संविधान" की सीमाओं और "केवल रक्षात्मक रक्षा" के सिद्धांत से पूरी तरह भटक रहा है, जिससे उसकी सैन्य विस्तार की बुरी आकांक्षा का पर्दाफाश हुआ हैं। जापान का "नया सैन्यवाद" ज़ोर पकड़ रहा है, और इस "दुष्ट बाघ" के बेकाबू होने से हर तरफ तबाही मचेगी और जापानी जनता तबाही के गर्त में डूब जाएगी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए।
चांग श्याओकांग ने कहा, "चीनी सेना के पास खतरों और उकसावों का मुकाबला करने की पर्याप्त क्षमता है, जिससे हमलावरों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ेगी और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा होगी।"