चीन-लाओस रेलवे का सीमा-पार माल व्यापार 80 अरब युआन के पार पहुँचा

चीन-लाओस रेलवे कुनमिंग शहर के वांगजियायिंग पश्चिमी स्टेशन पर कंटेनर लोडिंग का काम कर रही है। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
खुनमिंग सीमा शुल्क के अंतर्गत आने वाले मंगला सीमा शुल्क कार्यालय द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, चीन-लाओस रेलवे के संचालन प्रारंभ होने के बाद से 7 अप्रैल तक आयात-निर्यात माल का कुल मूल्य 80 अरब युआन से अधिक दर्ज की गई है। इस अवधि में व्यापारित आयात-निर्यात वस्तुओं की श्रेणियाँ प्रारंभिक चरण के 500 से बढ़कर अब 3800 से अधिक हो गई हैं। यह रेलवे चीन की 6000 से अधिक कंपनियों को सेवा प्रदान करते हुए अपना दायरा लाओस, थाईलैंड सहित 19 देशों एवं क्षेत्रों तक विस्तारित कर चुकी है। इस प्रकार यह "स्वर्णिम गलियारा" निरंतर गतिशीलता प्रदर्शित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली "बेल्ट एंड रोड" पहल, क्षेत्रीय संपर्क तथा पारस्परिक लाभ को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
खुनमिंग सीमा शुल्क ने बंदरगाह के व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने और सीमा-पार व्यापार को सुगम बनाने के लिए कुल 16 ठोस उपाय लागू किए हैं। इसके साथ ही, “सिल्क रोड को सुगम बनाना” सहित उच्च स्तरीय बाह्य खुलापन को बढ़ावा देने और युन्नान के विदेशी व्यापार के उच्च गुणवत्ता विकास हेतु आठ प्रमुख कार्रवाइयाँ शुरू की गई हैं। "रेलवे त्वरित निकासी व्यवस्था" और "पहले निकासी, बाद में परीक्षण" जैसे निगरानी सुधारों को लागू करते हुए "लानचांग-मेकोंग एक्सप्रेस रेल सेवा" तथा "चीन-लाओस रेलवे + चीन-यूरोप रेलवे" जैसी अंतरराष्ट्रीय मालगाड़ियों के कुशल संचालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन-लाओस रेलवे के माध्यम से आयात-निर्यात का कुल मूल्य 6.81 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 62.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और ये आंकड़े अब तक की समान अवधि का नया उच्चतम स्तर है। आयात के संदर्भ में, इस मार्ग से ताजे एवं सूखे फल-सब्जियों का आयात 50 करोड़ युआन तक पहुँचा, जो वर्ष-दर-वर्ष दोगुनी वृद्धि को दर्शाता है। वहीं अनाज, धातु अयस्क एवं उनसे संबंधित खनिज पदार्थों जैसे थोक वस्तुओं का आयात 1.13 अरब युआन रहा, जिसमें 34.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
निर्यात के क्षेत्र में, चीन-लाओस रेलवे के माध्यम से "नई तीन श्रेणियों" के उत्पादों का निर्यात 1.3 अरब युआन तक पहुँच गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 10.4 गुना वृद्धि को दर्शाता है। इनमें सौर ऊर्जा उत्पादों का निर्यात 1.19 अरब युआन रहा, जो 43.2 गुना की वृद्धि को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, विदेशी व्यापार में नवाचार की मात्रा लगातार बढ़ रही है। चीन-लाओस रेलवे अब "चीनी उत्पादों के दक्षिण की ओर प्रवाह और दक्षिण-पूर्व एशियाई विशेष उत्पादों के उत्तर की ओर परिवहन" के लिए एक उच्च दक्षता वाला द्विदिशीय व्यापारिक मुख्य गलियारे के रूप में विकसित हो रही है।