वांग यी डीपीआरके का दौरा करेंगे, स्पेन के प्रधानमंत्री आएंगे चीन

(CRI)13:46:56 2026-04-09

8 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस बात की घोषणा की कि डीपीआरके के विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी 9 से 10 अप्रैल तक डीपीआरके का दौरा करेंगे।

साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने भी घोषणा की कि चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ 11 से 15 अप्रैल तक चीन का आधिकारिक दौरा करेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह प्रधानमंत्री सांचेज़ की चार वर्षों में चीन की चौथी यात्रा है। चीन स्पेन के साथ मिलकर प्रधानमंत्री सांचेज़ की इस यात्रा के अवसर पर रणनीतिक आपसी विश्वास को और गहरा करने, आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने, बहुपक्षीय समन्वय को बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर है। जिससे विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने में अधिक सकारात्मक योगदान मिलेगा।