चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने अनौपचारिक त्रिपक्षीय बैठक की
1 से 7 अप्रैल तक, चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमछी में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक अनौपचारिक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। चीन के विदेश मंत्रालय के एशिया मामलों के विभाग के महानिदेशक ल्यू जिनसोंग, अफगान मामलों के विशेष दूत युए शियाओयोंग, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के जनरल कार्यालय के निदेशक मुहसिनुल्लाह वसीक और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सहायक सचिव जलील अब्बास जिलानी ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करके इसमें भाग लिया।
8 अप्रैल को, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडलों में विदेश मामले, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे। चर्चाएं स्पष्ट और व्यावहारिक थीं, और माहौल सकारात्मक था, जो समस्या-उन्मुख, परिणाम-उन्मुख और कार्रवाई-उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है। चीन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आतंकवाद अफ़गान-पाक संबंधों को प्रभावित करने वाला मूल मुद्दा है। तीनों पक्षों ने उरुमछी प्रक्रिया के महत्व को स्वीकार किया और इस मामले पर संचार और संवाद जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।