चीन ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत किया:चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)13:45:23 2026-04-09

8 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम मामले की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि, सर्वप्रथम, चीन संबंधित पक्षों द्वारा घोषित युद्धविराम समझौते का स्वागत करता है और पाकिस्तान व अन्य देशों द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता के प्रयासों का समर्थन करता है। चीन हमेशा शीघ्र युद्धविराम और राजनीतिक एवं राजनयिक माध्यमों से विवादों के समाधान का समर्थन करता है, ताकि अंततः मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त हो सके। चीन ने इस दिशा में स्वयं भी प्रयास किए हैं।

माओ निंग ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में मतदान के लिए प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव के संबंध में, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ने अपने स्पष्टीकरण में चीन का रुख स्पष्ट कर दिया है। चीन का मतदान रुख वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष था, और इतिहास की कसौटी पर खरा उतर सकता है।

ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल कारण ईरान में चल रहा संघर्ष है। चीन अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार के बिना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत न किए गए अवैध एकतरफा प्रतिबंधों का लगातार और कड़ा विरोध करता रहा है।

चंद्रिमा