चाओ लेची ने पुर्तगाली संसद अध्यक्ष के साथ वार्ता की

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने 8 अप्रैल को पेइचिंग में पुर्तगाली संसद अध्यक्ष जोस पेद्रो एगुइर ब्रेनको के साथ वार्ता की।
चाओ लेची ने कहा कि चीन और पुर्तगाल परंपरागत मैत्रीपूर्ण देश हैं और पारस्परिक सम्मान व विश्वास, सहयोग तथा साझी जीत वाले सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार भी हैं। चीन पुर्तगाल के साथ एक दूसरे के केंद्रीय हितों और बड़ी चिंताओं का ख्याल रखकर समानतापूर्ण बर्ताव और ईमानदार वार्तालाप के आधार पर निरंतर समानताओं का विस्तार करने को तैयार है। चीन पुर्तगाल के साथ विकास रणनीतिक के जुड़ाव को मजबूत कर पारस्परिक निवेश, नयी ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, एआई आदि क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने का उत्सुक है। उम्मीद है कि पुर्तगाल रचनात्मक भूमिका जारी रखकर चीन-यूरोप सम्बंध के स्वस्थ व स्थिर विकास को बढ़ाएगा।
चाओ ने बल दिया कि चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा पुर्तगाली संसद के साथ विभिन्न स्तरों और क्षेत्रों की मैत्रीपूर्ण आवाजाही मजबूत कर कानून निर्माण तथा निगरानी कार्य के आदान-प्रदान का विस्तार करने को तैयार है ताकि द्विपक्षीय व्यावहारिक सहयोग के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की जाए।
ब्रेनको ने कहा कि पुर्तगाल और चीन दोनों का लंबा इतिहास है। दोनों देश पारस्परिक सम्मान, विश्वास और साझी जीत वाला सहयोग करते हैं। पुर्तगाल संसद चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ मैत्रीपूर्ण आवाजाही बढ़ाकर दोनों देशों का व्यावहारिक सहयोग तथा जन मित्रता बढ़ाने का उत्सुक है।