वांग यी ने थाईलैंड की राजकुमारी से मुलाकात की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 8 अप्रैल को पेइचिंग में थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिन्धोर्न से मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि महामहिम राजकुमारी चीनी जनता की पुरानी और अच्छी मित्र हैं और चीन-थाईलैंड मित्रता को गहरा करने में उत्कृष्ट योगदान दिया गया। चीन थाईलैंड के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में सम्बंधित क्षेत्रों, जैसे प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा और जनजीवन, में सहयोग को मजबूत करने को तैयार है।
राजकुमारी सिरिन्धोर्न ने कहा कि चीन की उनकी यात्रा अत्यंत फलदायी रही। उन्होंने चीन के साथ संचार और आदान-प्रदान को और मजबूत करने, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को बढ़ावा देने और थाई-चीनी मित्रता को फलने-फूलने के लिए प्रेरित करने की आशा व्यक्त की।