जिमनास्टिक्स विश्व कप के काहिरा स्टेशन में चीनी टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते

(CRI)09:06:49 2026-04-08


 छ्यू छियुआन ने रजत कांस्य पदक जीता। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

2026 जिमनास्टिक विश्व कप का काहिरा स्टेशन 6 अप्रैल को समाप्त हुआ। इस बार की प्रतियोगिताओं में चीनी टीम ने 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते।

5 अप्रैल को यानी इस बार की प्रतियोगिताओं के फाइनल के पहले दिन में चीनी खिलाड़ियों ने 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते। 15 वर्षीय चीनी खिलाड़ी च्यांग शूथिंग को महिलाओं के अनइवन बार्स फ़ाइनल में रजत पदक हासिल हुआ है। चीनी खिलाड़ी यू लिनमिन और ल्यू यांग ने महिला वॉल्ट फ़ाइनल और पुरुष रिंग्स फाइनल में क्रमशः चीनी टीम के लिये एक कांस्य पदक जीते।


चीनी खिलाड़ी ली होंग्येन ने पुरुषों के क्षैतिज बार फाइनल में एक और स्वर्ण पदक जीता। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

6 अप्रैल को महिलाओं के फ्लोर एक्सरसाइज फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ख छिनछिन ने चैंपियनशिप जीती। चीनी खिलाड़ी ल्यू यांग ने पुरुषों के पैरेलल बार्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। चीनी खिलाड़ी ली होंग्येन ने पुरुषों के क्षैतिज बार फाइनल में एक और स्वर्ण पदक जीता। साथ ही, महिलाओं के बैलेंस बीम फाइनल में ख छिनछिन और छ्यू छियुआन ने क्रमशः रजत पदक और कांस्य पदक जीते।