चीन द्वारा लॉन्ग मार्च-8 रॉकेट से नए इंटरनेट उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
(जन-दैनिक ऑनलाइन)15:25:34 2026-04-08

7 अप्रैल की रात 9:32 बजे, चीन ने दक्षिण चीन के हैनान प्रांत से लॉन्ग मार्च-8 रॉकेट का प्रक्षेपण किया, जिसमें 18 इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया। रॉकेट ने हैनान के वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से उड़ान भरी और छिआनफान उपग्रह नेटवर्क के सातवें बैच के उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इस प्रकार, यह प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह से सफल रहा।