पहले दो महीनों में चीन के सेवा निर्यात में 4.7% की वार्षिक वृद्धि

चीन के वाणिज्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2026 के पहले दो महीनों में चीन का कुल सेवा आयात-निर्यात 1,14,307 करोड़ युआन रहा, जिसमें निर्यात 44,249 करोड़ युआन दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.7 प्रतिशत अधिक है।

ज्ञान-गहन सेवाओं के आयात-निर्यात के अनुपात में इजाफा देखा गया है। पहले दो महीनों में इन सेवाओं का कुल आयात-निर्यात 48,627 करोड़ युआन रहा, जो कुल सेवा आयात-निर्यात का 42.5 प्रतिशत है, यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक अधिक है। इनमें ज्ञान-गहन सेवाओं का निर्यात 24,823 करोड़ युआन रहा, जिसमें 2.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

क्षेत्रवार देखें तो यात्रा, अन्य वाणिज्यिक सेवाएं और परिवहन का दबदबा शीर्ष स्तर पर रहा। पहले दो महीनों में यात्रा क्षेत्र का आयात-निर्यात 36,259 करोड़ युआन रहा, जो सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बना, जबकि यात्रा निर्यात 6,096 करोड़ युआन तक पहुंचकर 22.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, अन्य वाणिज्यिक सेवाओं और परिवहन क्षेत्रों का आयात-निर्यात क्रमशः 27,232 करोड़ युआन और 21,223 करोड़ युआन दर्ज किया गया।