चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने नानचिंग में सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

(CRI)14:47:50 2026-04-08

8 अप्रैल की सुबह चीनी क्वोमिनतांग (केएमटी) पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन ने केएमटी प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्वी चीन के च्यांग सु प्रांत की राजधानी नानचिंग में स्थित सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुन याटसेन की समाधि नानचिंग के पूर्वी उपनगर में स्थित है। सुन याटसेन केएमटी के संस्थापक और एक सम्मानित क्रांतिकारी नेता थे। पेइचिंग में 1925 में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनके अवशेषों को 1929 में यहीं दफनाया गया था।

ध्यान रहे सुन याटसेन समाधि का दर्शन करना केएमटी अध्यक्ष की मुख्य भूमि यात्रा का एक महत्वपूर्ण भाग है।

नानचिंग पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्य भूमि के जोशपूर्ण सत्कार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदा यात्रा का उद्देश्य थाईवान जलडमरूमध्य की शांति की सुरक्षा करना और जन-कल्याण बढाना है।