चीन और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने फोन पर बातचीत की

(CRI)13:38:14 2026-04-08

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 7 अप्रैल की दोपहर के बाद आस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ फोन पर बातचीत की। ली छ्यांग ने कहा कि एक दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार के नाते चीन और आस्ट्रेलिया को दोनों देशों के सम्बंधों की सही दिशा पर कायम रहकर बेहतर वातारण तैयार करने की कोशिश कर द्विपक्षीय सम्बंध और सहयोग के अच्छे रुझान को मजबूत करना चाहिए।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और आस्ट्रेलिया के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में प्रगाढ़ आंतरिक प्रेरक शक्ति है और दूरगामी दृष्टि से विशाल संभावनाएं भी हैं। चीन का वृहद बाज़ार हमेशा विश्व के लिए खुला रहेगा। चीन आस्ट्रेलिया से अधिक श्रेष्ठ वस्तुओं का आयात करने को तैयार है। दोनों पक्षों को द्विपक्षीय मुक्त व्यापार संधि पारित करने और उसकी उन्नति पर विचार करने में तेजी लानी चाहिए ताकि द्विपक्षीय सहयोग के लिए बेहतर व्यवस्थित गारंटी प्रदान की जाए।

अल्बनीज़ ने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार हमेशा चीन के साथ स्थिर, परिपक्व और रचनात्मक सम्बंध के विकास में लगी है। आस्ट्रेलिया लंबे समय से एक चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही मजबूत करने और व्यापार, निवेश, खनिज, स्वच्छ ऊर्जा तथा संस्कृति व लोगों के आदान-प्रदान का विस्तार करने को तैयार है। वे चीन में होने वाले वर्ष 2026 एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने की प्रतीक्षा में हैं।