चीन में अपतटीय पवन ऊर्जा उद्योग की बढ़त लगातार मजबूत

5 अप्रैल को चीन के हैनान प्रांत के तोंगफांग शहर के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में, 139.4 मीटर रोटर केंद्र ऊँचाई और 118 मीटर लंबी एकल ब्लेड वाले पवन टरबाइन के धीरे-धीरे घूमने के साथ, चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा समूह की लोंगयुआन पावर द्वारा विकसित हैनान छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना की पहली खेप की पवन टरबाइन इकाइयों को सफलतापूर्वक विद्युत ग्रिड से जोड़कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत 10-मेगावाट क्षमता के 22 तथा 14-मेगावाट क्षमता के 20 पवन टरबाइन स्थापित किए जाने की योजना है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी इकाइयों के पूर्ण रूप से चालू होने के बाद, यह परियोजना प्रतिवर्ष 1.5 अरब किलोवाट-घंटे से अधिक स्वच्छ विद्युत आपूर्ति की जाएगी, जिससे हर साल लगभग 4.67 लाख टन मानक कोयले की बचत होगी तथा 12.71 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।
वैश्विक स्तर पर चीन का अपतटीय पवन ऊर्जा उद्योग अब एक नई प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के साथ उभरा है। दुनिया भर में चीन का ऑफशोर पवन ऊर्जा उद्योग चीन ने 20-मेगावाट क्षमता वाले अपतटीय पवन टरबाइन की सफल स्थापना के साथ, वास्तविक समुद्री परिस्थितियों में स्थापित विश्व की सबसे अधिक एकल-इकाई क्षमता का नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, 252 मीटर रोटर व्यास वाला विश्व का पहला 16-मेगावाट तैरता हुआ अपतटीय पवन टरबाइन भी एकीकृत रूप से संयोजित किया जा चुका है। इस प्रकार, बड़े क्षमता वाले पवन टरबाइन के क्षेत्र में चीन वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है, स्वदेशी तकनीकों में लगातार नई प्रगति हो रही है, और तैरता हुआ अपतटीय पवन ऊर्जा तकनीक अब परीक्षण एवं प्रदर्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है।
घरेलू तकनीकों में लगातार प्रगति और आर्थिक दक्षता में सुधार के साथ, चीन की अपतटीय पवन ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता अब वैश्विक कुल क्षमता के आधे से अधिक तक पहुँच चुकी है। “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान, बोहाई, पीला सागर, पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रों में अपतटीय पवन ऊर्जा अड्डों का निर्माण किया जाएगा तथा गहरे समुद्री क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के विकास को व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अनुमानतः, अपतटीय पवन ऊर्जा की कुल ग्रिड से जुड़ी स्थापित क्षमता 10 करोड़ किलोवाट से अधिक तक पहुँचने की संभावना है।
चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि आगे गहरे समुद्री अपतटीय पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नीतिगत समर्थन को मजबूत करने, उद्योग के विकास एवं निर्माण प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के सुव्यवस्थित और मानकीकृत निर्माण को आगे बढ़ाने में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, गहरे समुद्री क्षेत्रों में अनेक प्रमुख अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण कार्य को अग्रिम प्राथमिकता देते हुए आरंभ किया जाएगा।