छिंगमिंग अवकाश के बाद चीन के रेलवे स्टेशनों पर वापसी यात्रियों की भारी भीड़
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:28:43 2026-04-07
चीन राष्ट्रीय रेलवे समूह लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को पुरे देशभर में रेलवे स्टेशनों पर छुट्टियों के बाद लौटने वाले यात्रियों की चरम भीड़ देखी गई। अनुमान है कि इस दिन लगभग 2.08 करोड़ यात्रियों का आवागमन हुआ, जिसके मद्देनज़र 1369 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई। वहीं, 5 अप्रैल को देशभर में रेलवे के माध्यम से 1.4756 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। इस दौरान परिवहन व्यवस्था सुरक्षित, स्थिर और सुव्यवस्थित बनी रही।
