5वीं "थ्येनकोंग कला प्रदर्शनी" का चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में आयोजन


अंतरिक्ष मिशन पर तैनात शेनचोउ-21 के अंतरिक्ष यात्रियों के दल ने "अंतरिक्ष मार्गदर्शक" की भूमिका निभाते हुए, चीन के दर्शकों को कक्षा से ही प्रदर्शनी का परिचय कराया। (CHINA MANNED SPACE)

1 अप्रैल को, 5वीं "थ्येनकोंग कला प्रदर्शनी" का चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ। अंतरिक्ष मिशन पर तैनात शेनचोउ-21 के अंतरिक्ष यात्रियों के दल ने "अंतरिक्ष मार्गदर्शक" की भूमिका निभाते हुए, चीन के दर्शकों को कक्षा से ही प्रदर्शनी का परिचय कराया।

इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय "मेरे मन के आदर्श अग्रदूत" रखा गया था, जिसके लिए गतवर्ष जुलाई में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। कुल 15 हजार से अधिक प्राप्त चित्रों में से चयनित 80 उत्कृष्ट कृतियों को शेनचोउ-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के साथ चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस साल के प्रदर्शनी में, चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में प्रदर्शनी के साथ-साथ, पेइचिंग स्थित राजधानी संग्रहालय में भी इसका भौतिक आयोजन किया गया, जो आम जनता के लिए खुला है, ताकि अधिक से अधिक युवा अंतरिक्ष संस्कृति और प्रेरणादायक आदर्शों को निकट से अनुभव कर सकें। यह प्रदर्शनी 24 मई 2026 तक जारी रहेगी।

अंतरिक्ष यात्री चांग होंगझांग ने एक व्याख्या वीडियो संदेश में कहा कि, "इन युवा चित्रकारों ने अपने सपनों को स्याही और रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। हर रंग में अपने देश (चीन) के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से व्यक्त होता है तथा हर चित्र नई पीढ़ी की ऊँची आकांक्षाओं को भी दर्शाता है।"

देशभर के युवाओं की व्यापक भागीदारी से आयोजित "थ्येनकोंग कला प्रदर्शनी" चीन के अंतरिक्ष स्टेशन को एक मंच के रूप में उपयोग कर विकसित एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहल बन चुकी है। अब तक इसके पाँच संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और समाज, विशेषकर युवाओं के बीच इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

आगे भी "थ्येनकोंग कला प्रदर्शनी" के माध्यम से युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की अंतरिक्ष-विषय आधारित सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि वे अपने दृष्टिकोण का विस्तार कर सकें, उच्च आदर्श स्थापित करें और देश के विकास तथा राष्ट्रीय पुनर्जागरण में योगदान देने के लिए प्रेरित हों सके।