चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने झारखंड राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की


31 मार्च 2026 को, चीन के कोलकाता स्थित चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य माल्होत्रा से मुलाकात की। 

31 मार्च 2026 को, चीन के कोलकाता स्थित चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य माल्होत्रा से मुलाकात की और चीन–भारत आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया तथा महासचिव रोहित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

महावाणिज्य दूत शू वेई ने आदित्य माल्होत्रा को अध्यक्ष पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि चीन ने अपने 15वें पंचवर्षीय योजना के नए चरण की शुरुआत कर दी है, जिससे चीन–भारत आर्थिक सहयोग के लिए व्यापक अवसर उत्पन्न होने के अनुमान लागए जा रहे हैं। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन–भारत संबंध निरंतर विकसित हो रहे हैं। वर्ष 2025 में दोनों देशों के व्यापार ने रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है तथा कई नई सीधी उड़ान सेवाएँ पुनः शुरू और विस्तारित की गई हैं, जिससे व्यापार एवं लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि चीनी महावाणिज्य दूतावास झारखंड राज्य और चीन के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग के लिए सेतु की भूमिका निभाने तथा व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने को तत्पर है।

आदित्य माल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि चीन की विकास उपलब्धियाँ अत्यंत तीव्र गति से आगे बढ़ रही हैं। भारत और चीन, दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, सहयोग की विशाल संभावनाएँ रखते हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पहले चीन का दौरा कर चुका है। इस चर्चा में, चैंबर ने खनन, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई तथा शीघ्र ही चीन का दौरा करने की बात कही।

30 मार्च को भी चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी उषा मार्टिन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जावाल सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधियों से भेंट की।