लोएस पठार क्षेत्र में कृषि कार्य जोरों पर
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:58:24 2026-04-02
पिछले कई दिनों से, लोएस पठारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चीन के गांसू प्रांत के तियानशुई शहर के वूशान काउंटी में स्थानीय किसान हाल की अधिक वर्षा और मिट्टी में बेहतर नमी की अनुकूल स्थिति का लाभ उठाते हुए, समय पर खेतों की जुताई, उर्वरक का प्रयोग तथा नमी संरक्षण हेतु मल्चिंग फिल्म बिछाने के कार्य में लगे हैं। मल्चिंग के उपरांत लोएस पठार पर पहाड़ी सीढ़ीनुमा खेत वसंत ऋतु का एक मनमोहक दृश्य उभार कर सामने आया।
