छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग के शीत्सांग रेलखंड में आपूर्ति सहायक परियोजना का शुभारंभ

ट्रेन छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग पर चल कहा है। (छिंगहाई-शीत्सांग कंपनी)
31 मार्च को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग के शीत्सांग रेलखंड के विद्युतीकरण हेतु बाह्य विद्युत आपूर्ति सहायक परियोजना के निर्माण कार्यारंभ सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह परियोजना छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग के विद्युतीकरण उन्नयन की एक आधारभूत और अग्रणी पहल है, जिसे छिंगहाई और शीत्सांग—दो चरणों में चरणबद्ध रूप से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत 1490 करोड़ युआन निर्धारित की गई है, जिसमें शीत्सांग रेलखंड पर 751.8 करोड़ युआन का निवेश शामिल है। इस चरण के तहत 500 केवी के 2 नए उपकेंद्र, 220 केवी के 2 उपकेंद्र एवं विद्युत वितरण केंद्र, तथा कुल 1552.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग के विद्युतीकरण उन्नयन की एक प्रमुख सहायक परियोजना के रूप में, इसके निर्माण और संचालन के बाद बहुआयामी लाभ प्राप्त होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। एक ओर यह छिंगहाई-शीत्सांग रेलमार्ग के विद्युतीकरण को स्थिर और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे इस रेलमार्ग पर डीज़ल इंजन से विद्युत इंजन संचालन की ऐतिहासिक परिवर्तन प्रक्रिया को गति मिलेगी। दूसरी ओर यह परियोजना शीत्सांग के उत्तरी क्षेत्र की विद्युत ग्रिड आपूर्ति क्षमता को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेगी, आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाएगी तथा क्षेत्रीय विद्युत नेटवर्क संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं संतुलित बनाने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही, यह रेल ट्रैक्शन उपकेंद्र तथा इस रेलमार्ग के आसपास स्थित महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ, स्थानीय लोगों की बढ़ती उत्पादन एवं जीवन संबंधी विद्युत आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से पूरा करने तथा रेलमार्ग के आसपास स्थित विशेष उद्योगों के उच्च गुणवत्ता विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।