चीन-पाकिस्तान की पांच सूत्री पहल, खाड़ी और मध्य पूर्व में शांति बहाली पर ज़ोर

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 31 मार्च को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।
खाड़ी क्षेत्र और मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए चीन और पाकिस्तान द्वारा 31 मार्च को प्रस्तावित पांच सूत्री पहल पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह पहल पूरी तरह खुली है और इसमें सभी देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रतिक्रिया और भागीदारी का स्वागत है। उन्होंने यह बात 1 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही।
माओ निंग के अनुसार, 31 मार्च को चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के बीच बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र और मध्य पूर्व की स्थिति पर गहन चर्चा की और कई महत्वपूर्ण सहमतियों पर पहुंचे। बैठक के बाद दोनों देशों ने शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए पांच सूत्री पहल जारी की। इसमें शत्रुता को तुरंत समाप्त करने, जल्द से जल्द शांति वार्ता शुरू करने, गैर-सैन्य लक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समुद्री जहाज़रानी मार्गों की सुरक्षा की गारंटी देने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता बनाए रखने पर ज़ोर दिया गया है।
माओ निंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान, वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण देश होने के नाते, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अधिक सहमति और बेहतर तालमेल बढ़ाने के लिए तर्कसंगत और न्यायपूर्ण अपील कर रहे हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा तनाव को कम करना और जल्द से जल्द शांति व स्थिरता बहाल करना है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन पाकिस्तान और अन्य संबंधित पक्षों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखेगा और युद्धविराम को बढ़ावा देने तथा शत्रुता समाप्त करने में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।