चीन के छांगइंग मानव-रहित मालवाहक विमान की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी
31 मार्च की सुबह चीन का पहला 7-टन-श्रेणी का स्थिर-पंखों वाला परिवहन एवं प्रक्षेपण मानव-रहित मालवाहक विमान "छांगइंग-8" ने हनान प्रान्त की राजधानी चंगचो शहर के शांगचिए हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी।
यह मॉडल चीन पिनछी उद्योग समूह के अंतर्गत उत्तरी कंपनी के नियंत्रण वाली पेइचिंग नॉर्थ छांगइंग मानव-रहित विमान प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित परिवहन एवं प्रक्षेपण मानव-रहित विमान है। यह देश का पहला 7-टन-श्रेणी का मानव-रहित परिवहन प्लेटफॉर्म है, जिसे चीन द्वारा पहली बार वास्तविक उड़ान परीक्षण के माध्यम से सत्यापित किया गया है। इसे "हवाई भारी मालवाहक वाहन" के रूप में भी जाना जाता है जिससे चीन में 7-टन-श्रेणी के कार्गो मानव-रहित विमान जैसे मंच की कमी को पूरा किया है। यह उपलब्धि उच्च-स्तरीय स्मार्ट विमानन लॉजिस्टिक्स उपकरण क्षेत्र में चीन की प्रमुख स्वायत्त तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।
