वांग यी ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के साथ मुलाकात की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 31 मार्च को पेइचिंग में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के साथ मुलाकात की और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुठभेड़ आदि मुद्दों पर गहन रूप से चर्चा की।

इस मौके पर, वांग यी ने कहा कि चीन तनाव कम करने और वार्ता बहाल करने में पाकिस्तान की विशिष्ट और महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन करता है और उससे अपेक्षा भी करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयास सभी पक्षों के साझा हित में हैं। चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर जल्द से जल्द संघर्ष विराम, शांति के अवसर सृजित करने और वार्ता का मार्ग खोलने के लिए तैयार है।

इशाक डार ने कहा कि ईरान स्थिति में मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान को मिले चीन के समर्थन के लिए वे आभारी हैं। वर्तमान संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति को बाधित किया है और विकासशील देशों पर गंभीर प्रभाव डाला है। उन्होंने ये भी कहा कि समाधान केवल वार्ता के माध्यम से ही संभव है, और पाकिस्तान इस दिशा में चीन के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।