ली शुलेई ने डीपीआरके श्रमिक पार्टी की 9वीं कांग्रेस के मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया

(CRI)14:18:23 2026-04-01

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने 31 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में डीपीआरके दूतावास द्वारा डीपीआरके श्रमिक पार्टी की 9वीं कांग्रेस के अवसर पर आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया।

ली शुलेई ने डीपीआरके श्रमिक पार्टी की 9वीं कांग्रेस के सफल आयोजन पर बधाई दी। 

चीन में डीपीआरके के राजदूत री योंग-नाम ने कहा कि डीपीआरके दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की उच्च इच्छा के अनुरूप समाजवादी उद्देश्य को आगे बढ़ाने में एकता और सहयोग को मजबूत करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।