ल्हासा में वसंत की बहार, आड़ू के फूलों संग "गुलाबी मिलन"

ल्हासा में वसंत की बहार, आड़ू के फूलों संग

मार्च के पठारी क्षेत्रों में वसंत अपने तय समय पर आ पहुंचा है। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा शहर में नीले आकाश और सफेद बादलों की पृष्ठभूमि में, गुच्छों में खिले आड़ू के फूल पूरे वैभव के साथ खिल उठे हैं। गुलाबी और सफेद रंगों से सजे इन पुष्पों ने ल्हासा शहर को मानो एक काव्यमय चित्र में परिवर्तित कर दिया हो। इन दिनों, खिले हुए आड़ू के फूलों ने बड़ी संख्या में नागरिकों और पर्यटकों को आकर्षित किया है, जो रुककर इनके सौंदर्य को निहारने और चित्रों में कैद करने से स्वयं को रोक नहीं पा रहे हैं। हर ओर "मानव मुख और आड़ू के फूलों का संगम" जैसे जीवंत दृश्य देखने को मिल रहे हैं। हाल के वर्षों में, ल्हासा ने फूलों को माध्यम बनाकर वसंतकालीन सांस्कृतिक एवं पर्यटन ब्रांड के निर्माण को निरंतर बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रयास किये है, जिससे एक ओर स्थानीय नागरिकों को अपने ही शहर में प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हो रहा है, वहीं दूसरी ओर वसंत पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिल रही है।