2026 में चीन ने 10 नई दवाओं को लांच करने की मंजूरी दी
(CRI)13:35:54 2026-03-30
पेइचिंग समयानुसार 28 मार्च को चीन राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ब्यूरो के मुताबिक, वर्ष 2026 में चीन में नई दवाओं को लाइसेंस देने के लिए कुल लेनदेन राशि 60 अरब डॉलर से ज़्यादा हो गई है, जो वर्ष 2025 के कुल का लगभग 50 फीसदी है।
27 मार्च तक, वर्ष 2026 चीन में 10 नई दवाओं को लांच करने को मंज़ूरी दी गयी, इनमें से 8 चीनी मूल नई दवाएं हैं। वर्ष 2025 में, चीन ने 76 नई दवाओं को मंज़ूरी दी, जो एक नया उच्च रिकॉर्ड है। साथ ही, चीन में लाइसेंस देने के लिये वर्ष 2025 में नई दवाओं की कुल लेनदेन राशि 130 अरब डॉलर से ज़्यादा हो गई है, जो एक अन्य रिकॉर्ड है। लाइसेंस जारी करने के लिये चीन में नई दवाओं की कुल लेनदेन राशि की तेजी वृद्धि का कारण यह है कि चीन में नई दवाओं के अनुसंधान एवं विकास शक्ति और गुणवत्ता को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है।