शीत्सांग के अध्यक्ष ने शीत्सांग में दस लाख भूदासों की मुक्ति की 67वीं वर्षगांठ पर भाषण दिया

(CRI)10:52:08 2026-03-30

27 मार्च की शाम को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष कर्मा त्सेतेन ने शीत्सांग में दस लाख भूदासों की मुक्ति की 67वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर एक टीवी भाषण दिया। उन्होंने पिछले 67 वर्षों में शीत्सांग की गौरवशाली यात्रा का वर्णन किया—अंधकार से प्रकाश की ओर, पिछड़ेपन से प्रगति की ओर, गरीबी से समृद्धि की ओर—जिस प्रकार शीत्सांग के सभी लोगों ने मिलकर चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण में शीत्सांग का एक शानदार नया अध्याय लिखा है।

भाषण में पुराने और नए शीत्सांग के बीच स्पष्ट विरोधाभास के माध्यम से शीत्सांग में लोकतांत्रिक सुधार के महान महत्व को गहराई से उजागर किया गया। आज शीत्सांग में सभी जातियों के लोगों को पूर्ण और वास्तविक मानवाधिकार प्राप्त हैं, औसत जीवन प्रत्याशा बढ़कर 72.5 वर्ष हो गई है। लोग आत्मविश्वास और उत्साह के साथ काम करते हैं और नवाचार करते हैं। वे सुखी एवं संतुष्टिपूर्ण जीवन जीते हैं।

भाषण में जोर देते हुए कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, केंद्रीय समिति के गहन ध्यान और पूरे देश की जनता के मजबूत समर्थन से, शीत्सांग ने सर्वश्रेष्ठ विकास, सबसे बड़े परिवर्तनों और लोगों के लिए सबसे ठोस लाभों के ऐतिहासिक काल में प्रवेश किया है। शीत्सांग की जीडीपी दो बार 1 खरब युआन का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसके प्रमुख आर्थिक संकेतकों की विकास दर देश में शीर्ष पर बनी हुई है। आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का तेजी से विकास हो रहा है, शहरी और ग्रामीण लोगों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सार्वजनिक सेवाओं में समानता का स्तर निरंतर सुधार रहा है। धार्मिक सद्भाव, सामाजिक सद्भाव और जातीय सद्भाव की सकारात्मक स्थिति और भी मजबूत हो रही है।