छठा उपभोक्ता वस्तु एक्सपो आयोजित किया जाएगा

(CRI)14:26:05 2026-03-30

30 मार्च की सुबह चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो 13 से 18 अप्रैल तक हाईनान प्रांत में आयोजित किया जाएगा। 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से अधिक ब्रांड इसमें भाग लेंगे, जिनमें से 65 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी होंगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

कनाडा, जो मुख्य अतिथि है, 400 वर्ग मीटर का राष्ट्रीय मंडप स्थापित करेगा, जिसमें लगभग 40 कनाडाई कंपनियां भाग लेंगी और सौंदर्य प्रसाधन, कृषि उत्पाद और स्वास्थ्य पूरक सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। स्विट्जरलैंड, चेक गणराज्य और आयरलैंड सहित बारह देश और क्षेत्र आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे, जबकि रूस और बुल्गारिया आदि देश पहली बार राष्ट्रीय मंडप स्थापित करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली खबर के अनुसार पिछले पांच वर्षों में, 92 देशों और क्षेत्रों की 3,800 से अधिक कंपनियों ने उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में भाग लिया है, जिसमें 12,000 से अधिक ब्रांडों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इनमें फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों और उद्योग जगत के नेताओं की संख्या पहले सत्र में 30 से बढ़कर पांचवें सत्र में 65 हो गई, और पिछले पांच वर्षों में घरेलू और विदेशी खरीदारों की संख्या 2,30,000 से अधिक हो गई है। साथ ही उपभोक्ता वस्तु एक्सपो प्रदर्शकों को लगातार निवेशक बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अब तक, एक्सपो में भाग लेने के बाद 70 से अधिक अग्रणी कंपनियां हाईनान में अपनी शाखाएं स्थापित कर चुकी हैं।