चीन और अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा को लेकर संपर्क में हैं- चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 26 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में ट्रंप की चीन यात्रा पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति चीन और अमेरिका संबंधों में रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभा रही है ,जिसकी जगह नहीं ली जा सकती। चीन और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा को लेकर संपर्क में हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की संभावना से जुड़े सवाल के जवाब में लिन च्येन ने कहा कि चीन तनाव कम करने की सभी कोशिशों का समर्थन करता है ।विभिन्न पक्षों को एक साथ आगे बढ़कर सच्चे माइने वाली ईमानदार वार्ता के लिए स्थिति तैयार करनी चाहिए।
प्रेस वार्ता में प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अमेरिका और उसके मित्र देशों को शांति व स्थिरता के अनुकूल अधिक काम करना चाहिए और गुटों का मुकाबला व मुठभेड़ एशिया व प्रशांत क्षेत्र में नहीं लाना चाहिए।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाला एक विनिर्माण ग्रुप फिलिफींस में नया गोला-बारूद उत्पादन लाइन निर्मित करने की कोशिश कर रहा है ।इस मुद्दे पर संबंधित सवाल के जवाब में लिन च्येन ने उपरोक्त बात की।