पिछले दो महीनों में चीन के मशीनरी निर्यात में 33.4% का उछाल


चित्र VCG से है।

चीन इंजीनियरिंग मशीनरी उद्योग संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले दो महीनों में चीन की इंजीनियरिंग मशीनरी का कुल आयात-निर्यात व्यापार 11.072 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 31.4 प्रतिशत अधिक है। इसमें निर्यात की राशि 10.686 अरब अमेरिकी डॉलर रही, जो सालाना आधार पर 33.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

निर्यात क्षेत्रों की दृष्टि से देखें तो, सभी महाद्वीपों में इंजीनियरिंग मशीनरी के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। इस में अफ्रीका के लिए निर्यात में 77 प्रतिशत, ओशिनिया में 50.6 प्रतिशत और यूरोप में 28.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, “बेल्ट एंड रोड”निर्माण देशों और क्षेत्रों के लिए निर्यात व्यापार कुल 4.638 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो कुल निर्यात का 43.4 प्रतिशत बनता है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 24.6 प्रतिशत अधिक है।

उत्पादों के प्रकार पर प्रकाश डालें तो, इंजीनियरिंग मशीनरी के कल-पुर्जे, क्रॉलर खुदाई मशीन, और गैर-सड़क खनन डंपर जैसी श्रेणियों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। साथ ही, उच्च गुणवत्ता वाली और विद्युत चालित मशीनें निर्यात में नए आकर्षण के रूप में उभरी हैं।