चीन मध्य पूर्व में युद्ध विराम बढ़ाने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा: चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)09:39:56 2026-03-26
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 25 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में मध्यपूर्व की स्थिति पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि ईरान युद्ध के बाहरी फैलाव का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है ,जिससे मध्यपूर्व और विश्व की शांति व स्थिरता पर गंभीर असर पड़ा है। जल्द से जल्द युद्ध विराम पूरा करना क्षेत्रीय देशों और जनता की व्यापक इच्छा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समान अपील है।
लिन च्येन ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद चीन युद्ध विराम और शांति के लिए कोशिश करता रहा है ।अगर संघर्ष जारी रहा ,तो भी चीन की कूटनीतिक मध्यस्थता नहीं रुकेगी ।चीन युद्ध विराम के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा और क्षेत्रीय देशों व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ समान कोशिश कर खाड़ी क्षेत्र में शांति व अमनचैन की बहाली के लिए योगदान देगा।