चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ ऊर्जा सुरक्षा सवाल से निपटने को तैयार हैः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)09:33:36 2026-03-26

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 25 मार्च को एक प्रेस वार्ता आयोजित किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 25 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान मध्य पूर्व स्थिति से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा,उत्पादन व सप्लाई चेन की सुगमता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा है ।संबंधित देशों को जल्द से जल्द सैन्य कार्रवाई बंद करनी चाहिए, अन्यथा इस क्षेत्र की डांवांडोल स्थिति वैश्विक आर्थिक विकास पर अधिक बड़ा प्रभाव डालेगी ।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय व सहयोग मजबूत कर एक साथ ऊर्जा सुरक्षा मुद्दे का निपटारा करेगा ।