उम्मीद है कि यूरोपीय संघ संरक्षणवादी कदम उठाने से बचेगाः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 24 मार्च को एक नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेस आयोजित किया।
यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के हालिया चीन संबंधी बयान के प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 24 मार्च को कहा कि चीन को उम्मीद है कि यूरोपीय संघ ज़ीरो-सम विचार छोड़कर संरक्षणवादी कदम उठाने से बचेगा और चीन के विकास को विवेकपूर्ण ढंग से देखेगा।
ध्यान रहे कि लेयन ने 24 मार्च को आस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के दौरान कहा कि वे चीन के निर्यातोमुख वृद्धि के मॉडल और अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के खिलाफ हैं।
इस पर लिन च्येन ने बल दिया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार वास्तव में बाजार के दोतरफा चुनाव की प्रक्रिया है ।यूरोपीय संघ को विदेश व्यापार में अधिशेष भी है।
लिनच्येन ने ज़ोर देकर कहा कि चीन जानबूझकर व्यापार अधिशेष का अनुसरण नहीं करता ।चीन न केवल विश्व का कारखाना है ,बल्कि उसे वैश्विक बाजार बनने की भी प्रबल इच्छा है।