चीन ने संबंधित पक्षों से तुरंत सैन्य काररवाई बंद करने की अपील की

(CRI)10:09:01 2026-03-24


23 मार्च को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेस आयोजित किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 23 मार्च को हुई नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान मध्य पूर्व की लड़ाई फैल रही है ।अगर युद्ध का विस्तार जारी रहा तो स्थिति काफी बिगड़ सकती है। इससे समग्र क्षेत्र में स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी। चीन संबंधित पक्षों से फौरन ही सैन्य कार्रवाई बंद कर वार्ता में लौटने और इस युद्ध को जारी रखने न देने की जबरदस्त अपील करता है ।उन्होंने कहा कि इस युद्ध को शुरू से ही नहीं होना चाहिए था।

ध्यान रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अन्यथा ईरान के विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला किया जाएगा ।इस मुद्दे को लेकर संबंधित सवाल के जवाब लिन च्येन ने उपरोक्त बात कही।

लिन च्येन ने कहा कि हम वर्तमान स्थिति पर विभिन्न पक्षों के साथ संपर्क में है और तनाव कम करने में जुटे हुए हैं।