शीत्सांग उत्पादों का निर्यात जनवरी–फरवरी में 25.1% बढ़ा
लासा कस्टम विभाग के अनुसार, 2026 जनवरी-फरवरी में शीत्सांग पठारीय क्षेत्र के विशेष उत्पादों का निर्यात 1.186 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25.1 प्रतिशत की वृद्धि और विशेष उद्योगों के उत्साही विकास को दर्शाता है।
शीत्सांग नैन्शोंग कृषि उत्पाद विकास लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "पहले हम निर्यात प्रक्रिया से बिल्कुल अनजान थे, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने कदम-दर-कदम मार्गदर्शन प्रदान किया और बौद्धिक संपदा के कस्टम रजिस्ट्रेशन में हमारी पूरी सहायता की। अब पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से हो रही है।" उन्होंने आगे कहा,"भविष्य में हम 'नैन्शोंग फेंटियाओ'(स्टार्च से बनी सूखी नूडल्स) ब्रांड को और विश्वसनीय बनाएंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसका और विस्तार करेंगे।" उनके पीछे, श्रमिक कुशलता से पैक किए गए मटर के स्टार्च वाले फेंटियाओ के डिब्बों को ट्रक पर लाद रहे थे। नानमुलिन काउंटी के विशेष कृषि उत्पादों का कुल 1350 किलोग्राम माल पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजे जाने की तैयारी जोरों पर है।
एक-एक डिब्बों में पैक किया गया लिंझी का शहद पर्वतों और समुद्र पार कर हांगकांग तक पहुचाया जाता है, उच्च पठारीय क्षेत्र की ऊन व ऊनी कपड़ों की किस्में दक्षिण एशिया में प्रसिद्ध हो रही हैं और तेजी से बिक रही हैं, वहीं ग्लेशियर की खनिज जल की बोरियाँ विदेश भेजी जा रही हैं। कभी "गहरे पर्वतों में छिपे, लोगों से अज्ञात" उच्च पठारीय क्षेत्र के ये विशेष उत्पाद, अब "निर्यात के लिए तैयार की गई छोटी उत्पाद टुकड़ी" बनकर क्रमशः अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं।
उच्च पठारीय क्षेत्र के विशेष उत्पादों का निरंतर वैश्विक बाजार में विस्तार करना, शीत्सांग की पारिस्थितिकी और संसाधन संबंधी ताकतों को आर्थिक लाभ में बदलने का जीवंत उदाहरण है। लासा कस्टम विभाग के समग्र कार्य प्रमुख डानजेंग ने जानकारी देते हुए कहा, “हम कस्टम प्रयोगशालाओं की अनुसंधान और परीक्षण क्षमताओं का लगातार उपयोग करेंगे और शीत्सांग के विशेष उद्योगों के विकास के लिए वैज्ञानिक आधार और तकनीकी सुरक्षा प्रदान करेंगे।”