वांग हुनिंग ने हार्वर्ड प्रोफेसर ग्राहम एलिसन से की मुलाक़ात

(CRI)09:13:18 2026-03-23

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने 20 मार्च को राजधानी पेइचिंग में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ग्राहम एलिसन से मुलाक़ात की। 

उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 से चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत हो रही है और चीन बदलते अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के बीच अपने विकास के प्रति स्पष्ट और दृढ़ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा। वांग हुनिंग ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि थाइवान का मुद्दा चीन के मूल हितों का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका को संवाद और संपर्क को मज़बूत करना चाहिए, मतभेदों का समुचित प्रबंधन करना चाहिए और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि दोनों देश साथ रहने का एक उचित मार्ग तलाश सकें और विश्व में स्थिरता तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकें।

ग्राहम एलिसन ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय शांति और व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और इस परिस्थिति में यह अत्यंत आवश्यक है कि अमेरिका और चीन मिलकर सहयोग का एक प्रभावी तरीका खोजें। 

एलिसन ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और चीन थाइवान सहित अन्य संवेदनशील मुद्दों को संतुलित और उचित ढंग से संभालेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास को सुनिश्चित करेंगे, जिससे वैश्विक समुदाय की अपेक्षाएँ भी पूरी हो सकें।