चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की

(CRI)09:07:09 2026-03-23

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने 21 मार्च की रात पेइचिंग के ताओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में एजएसबीसी ,यूबीएस ,स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत दसेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की ।

हे लीफंग ने कहा कि वर्तमान में चीनी अर्थव्यवस्था स्थिरता ,सृजन और गुणवत्ता से बढ़ रही है ।15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन उच्च स्तरीय खुलेपन पर कायम रहेगा और गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाएगा ।यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अधिक बाजार मौके प्रदान करेगा ।चीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का चीन में निवेश बढ़ाने और निरंतर सहयोग गहराने का स्वागत करता है ।

मुलाकात के दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों ने कहा कि वे चीनी अर्थव्यवस्था पर पक्का विश्वास रखते हैं और चीनी बाजार के विस्तार में लगेंगे और चीन में निवेश बढ़ाएंगे ।