शीत्सांग के प्रतियोगी खेलों में 2025 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चित्र VCG से है।
17 मार्च को, 2026 के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश खेल कार्य सम्मेलन से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में प्रदेश के प्रतियोगी खेलों का स्तर नई ऊँचाई पर पहुँच गया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए।
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुल 34 स्वर्ण, 39 रजत और 27 कांस्य पदक जीते। विशेष रूप से, त्सिरिन त्सनडुई, सोलांग चुज़ेन और चिड़न युज़ेन ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में भाग लिया और 3 स्वर्ण तथा 2 कांस्य पदक जीते, जिससे शीत्सांग के खिलाड़ियों ने एशियाई शीतकालीन खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। गत वर्ष नवंबर में प्रदेश की टीम ने पंद्रहवें राष्ट्रीय खेलों में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते, और दिसंबर में बारहवें राष्ट्रीय विकलांग खेल तथा नौवें विशेष ओलंपिक खेलों में 24 स्वर्ण, 32 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर अब तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड दर्ज किया।