चीन के सभी प्रान्तों और प्रदेशों में मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरु


चित्र VCG से है।

चीन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुख्य चिकित्सक यू वेनझोउ ने 18 मार्च को जानकारी साझा करते हुए बताया कि 2026 फरवरी के मध्य से प्रत्येक प्रांत में HPV वैक्सीन की खरीदारी शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे मुफ्त टीकाकरण भी लागू किया जा रहा है। वर्तमान में सभी नियमित टीकाकरण केंद्रों में HPV वैक्सीन उपलब्ध है। 13 वर्ष की लड़कियाँ अपने नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्बा स्वास्थ्य केंद्र या स्कूल के अस्थायी टीकाकरण केंद्रों पर, स्वास्थ्य विभाग और स्कूल के निर्देशों के अनुसार, HPV वैक्सीन लगवा सकती हैं।

2025 में, चीन ने HPV वैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण योजना में शामिल किया है और 13 वर्ष की लड़कियों को राष्ट्रीय टीकाकरण योजना के तहत मुफ्त HPV वैक्सीन प्रदान करने की सुविधा को 2026 के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के “जनता के लिए सेवा” परियोजना में शामिल किया गया है।