चीन-यूएई संबंधों को और मज़बूती देने पर जोर, वांग यी और खालदून अल मुबारक के बीच वार्ता

18 मार्च को, वांग यी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत खालदून खलीफ़ा अल मुबारक के साथ वार्ता की।
18 मार्च को, चीन की राजधानी पेइचिंग में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत खालदून खलीफ़ा अल मुबारक के साथ वार्ता की।
इस दौरान वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-यूएई संबंधों ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
वांग यी ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और अस्थिर बनी हुई है, और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष चिंता का विषय है। ऐसे समय में चीन और यूएई के बीच संबंधों का रणनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों देशों के बीच समय पर रणनीतिक संवाद और पारस्परिक विश्वास को और मज़बूत करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयासों को गति मिल सके।
खालदून खलीफ़ा अल मुबारक ने कहा कि यूएई-चीन संबंध इस समय अभूतपूर्व उच्च स्तर पर पहुँच चुके हैं। यूएई, चीन को एक विश्वसनीय और सच्चा मित्र मानता है और उसके भविष्य के विकास को लेकर पूर्ण विश्वास रखता है।
उन्होंने आगे कहा कि यूएई, चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को और सुदृढ़ करने तथा शिक्षा, संस्कृति, ऊर्जा, अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।