बसंत की दस्तक: शीत्सांग के ग्रामीण अंचलों में वसंत जुताई अनुष्ठान

16 मार्च को शानन शहर के जिएबा गांव में वसंत जुताई समारोह आयोजित किया गया। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
16 मार्च (तिब्बती कैलेंडर के प्रथम माह की 28 तारीख) को चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के कृषि क्षेत्रों में वार्षिक वसंत जुताई का अनुष्ठान आयोजित किया गया। सुबह लगभग 10 बजे यारलुंग त्सांगपो नदी के किनारे स्थित शानन शहर के जिएबा गांव में 200 से अधिक ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में, बुजुर्गों और बच्चों के साथ खेतों में एकत्र हुए और इस भव्य आयोजन का स्वागत किया।

16 मार्च को शानन शहर के जिएबा गांव में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालकों और बीज बोने वाली महिलाओं को खाता (पारंपरिक शुभस्कार्फ) भेंट किया। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
वसंत जुताई समारोह शीत्सांग के कृषि क्षेत्रों की एक महत्वपूर्ण लोक परंपरा है, जिसका आयोजन तिब्बती खगोलीय पंचांग के आधार पर निर्धारित तिथि पर किया जाता है।

16 मार्च को शानन शहर के जिएबा गांव में वसंत जुताई समारोह आयोजित किया गया।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
स्थानीय ग्रामवासी त्सेरिंग ने बताया, "हमारे परिवार के पास लगभग 1.4 हेक्टेयर भूमि थी, जो पहले 19 छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटी हुई थी, जिनमें से कुछ तो बहुत ही छोटे थे।" उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में उच्च मानक कृषि भूमि विकास के तहत छोटे-छोटे खेतों को समेकित कर तीन बड़े खेतों में बदला गया है। साथ ही, सिंचाई नहरों को जोड़ा गया है और भूमि की उर्वरता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे कृषि कार्य काफी सुगम हो गया है।
दावा ने जानकारी देते हुए कहा बताया कि, "पूरे गांव की लगभग 135 हेक्टेयर भूमि में से आधे से अधिक हिस्से को समेकित उच्च मानक कृषि भूमि में विकसित किया जा चुका है, जिससे मशीनों के जरिए महज कुछ ही दिनों में जुताई पूरी हो जाती है।" इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त समय मिलता है, जिसे वे बाहर काम करने या परिवहन जैसे कार्यों में लगाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में गांव की प्रति व्यक्ति उपलब्ध आय 27 हजार युआन तक पहुंच गई है।
शानन शीत्सांग स्वायत्त क्षेत्र का एक प्रमुख कृषि उत्पादन और मुख्य अनाज उत्पादक क्षेत्र है, जो लगभग 3700 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित होने के बावजूद अनुकूल जलवायु और उपजाऊ भूमि के कारण प्राचीन काल से जौ (छिंगके) की खेती के लिए प्रसिद्ध रहा है।

16 मार्च को शानन शहर के जिएबा गांव में वसंत जुताई समारोह आयोजित किया गया। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
दोपहर 12:30 बजे गांव के सभी लोग खेतों में एकत्र होकर पारंपरिक "गुओझुआंग" नृत्य करते हुए अच्छी फसल की कामना करते हैं और इसी के साथ वसंत जुताई समारोह का समापन होता है।
शीत्सांग स्वायत्त क्षेत्र के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में शीत्सांग में जौ की बुवाई का क्षेत्रफल लगभग 1.56 लाख हेक्टेयर रहा और उत्पादन पहली बार 9 लाख टन के पार पहुंच गया। इस वर्ष जौ की बुवाई का क्षेत्रफल लगभग 1.53 लाख हेक्टेयर से अधिक बनाए रखने के साथ-साथ करीब 13.3 हजार हेक्टेयर उच्च मानक कृषि भूमि के निर्माण और उन्नयन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।