चीन में मजबूत जड़ें सुदृढ़ विकास की आधारशिला

"14वीं पंचवर्षीय योजना" अवधि में चीन ने औसतन 5.4 प्रतिशत वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर के साथ प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बढ़त बनाए रखी। वहीं,"15वीं पंचवर्षीय योजना" ने एक बार फिर दुनिया के सामने पारदर्शी, स्थिर और पूर्वानुमेय विकास का खाका पेश किया है, जिससे अधिकाधिक विदेशी कंपनियां इस निष्कर्ष पर पहुंच रही हैं कि चीन में जड़ें जमाकर ही साझा विकास की कुंजी है।
कॉर्निंग के ग्रेटर चाइना क्षेत्र की अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक लिन छुनमेई ने जन-दैनिक ऑनलाइन के संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया की "15वीं पंचवर्षीय योजना" उच्च गुणवत्ता वाले विकास की दिशा पर केंद्रित है, जिसमें नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास और उच्च स्तरीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी आत्मनिर्भरता को तेज़ी से आगे बढ़ाना प्रमुख आधार के रूप में देखा जाता हैं। साथ ही, उच्च स्तरीय बाहरी खुलेपन के विस्तार, संस्थागत खुलेपन को बढ़ावा देने और नियमों के समन्वय की विकास आवश्यकताओं को भी स्पष्ट किया गया है। इससे न केवल चीन की आर्थिक वृद्धि की दिशा तय होती है, बल्कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों और चीनी उद्योग के समन्वित विकास के लिए नए अवसर भी सृजित होते हैं।
जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी "हेन्केल" के ग्रेटर चाइना क्षेत्र की अध्यक्ष एना का मानना है कि "चीनी बाज़ार ने मजबूत लचीलापन और दीर्घकालिक विकास की क्षमता दिखाई है, और हमें '15वीं पंचवर्षीय योजन' अवधि में चीन की आर्थिक प्रगति पर पूरा विश्वास है।" वर्ष 2026 हेन्केल की स्थापना के 150 वर्ष तथा चीन में उसके विकास के 55 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। एना ने आगे कहा कि भविष्य में कंपनी स्थानीय नवाचार, उत्पादन और प्रतिभा विकास में निवेश जारी रखेगी, अपनी स्थानीयकरण क्षमता को और मजबूत करने तथा चीन की "15वीं पंचवर्षीय योजना" के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के नए चरण में सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं।
चीन में कार्यरत विदेशी कंपनियों का यह विश्वास किन आधारों पर टिका है? वोक्सवैगन समूह (चीन) के कार्यकारी उपाध्यक्ष लियू युनफेंग ने जन-दैनिक ऑनलाइन से जानकारी साझा करते हुए कहा कि चीन के विशाल बाजार का लाभ अब भी स्पष्ट है। साथ ही, सुदृढ़ औद्योगिक प्रणाली, विकसित आधारभूत ढांचा और मजबूत नवाचार क्षमता जैसे पहलुओं में चीन के पास ऐसी समग्र बढ़त है, जिसे अन्य अर्थव्यवस्थाएं आसानी से दोहरा नहीं सकतीं। यही कारक चीन की दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति की ठोस नींव बनाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में उथल-पुथल, एकतरफ़ावाद और संरक्षणवाद के उभार तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुस्त पुनर्बहाली के बीच निश्चितता एक दुर्लभ संसाधन बनती जा रही है। हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी "2026 वैश्विक जोखिम रिपोर्ट" के अनुसार, अनिश्चितता ही वर्ष 2026 में दुनिया के सामने सबसे निश्चित जोखिम के रूप में उभर रही है। इस बीच, विश्व आर्थिक वृद्धि में चीन का योगदान लगभग 30 प्रतिशत बना हुआ है और वह लगातार वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने वाले सबसे मजबूत आधार के रूप में उभरकर सामने आया है।
चीन निरंतर खुलेपन की नीति अपनाते हुए दुनिया को अपने साथ जोड़ रहा है और वैश्विक परिदृश्य में स्थिरता का प्रवाह बनाए रखे हुए है। "15वीं पंचवर्षीय योजना" के आरंभिक वर्ष में खड़ा चीन, सभी देशों के साथ साझे प्रयासों के माध्यम से विकास के अवसर साझा कर वैश्विक समृद्धि को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।