16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 16 अप्रैल को आयोजित होगा

(CRI)09:20:39 2026-03-17

|
चित्र VCG से है।

16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजेआईएफएफ, BJIFF) की आयोजन समिति के मुताबिक, पेइचिंग समयानुसार 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 16वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा। इस बार के फिल्म महोत्सव में "थ्येनथान पुरस्कार" के लिये चयन गतिविधि, उद्धाटन समारोह, फिल्म स्क्रीनिंग, बीजेआईएफएफ कोर मंच गतिविधियों की श्रृंखला, संबंधित बाजार, फिल्म कार्निवल, 33वां विश्वविद्यालय छात्र फिल्म महोत्सव, समापन समारोह व पुरस्कार समारोह, "फिल्म प्लस", पेइचिंग फिल्म जीवन उत्सव आदि मुख्य भागों पर आधारित रोमांचक फिल्म संस्कृति गतिविधियों की एक श्रृंखला होगी।

इस बार का बीजेआईएफएफ एक और बड़ा अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य अपनाएगा, जिससे चीनी फिल्मों और दुनिया के बीच बातचीत का एक पुल बनेगा। 16वां बीजेआईएफएफ वैश्विक विविध फिल्म संस्कृति दिखाएगा, औद्योगिक संसाधनों को अच्छे से जोड़ने में मदद करेगा और विभिन्न सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को बढ़ाएगा।